
इस दौरान श्री गुरूनानक जी का भजन-कीर्तन करते हुए शोभा यात्रा में श्रद्धालु लोग चल रहे थे। शोभा यात्रा में शामिल लोग वाहे गुरू दी फतहे, वाहे गुरू दी खालसा आदि भक्तिमय नारे लगा रहे थे। इधर शोभा यात्रा का स्वागत झंडा चौक स्थित पंजाबी हिन्दू बिरादरी रामगढ़ के सदस्यों ने फल वितरण कर किया। इसके अलावे विभिन्न संगठनों व स्थानीय लोगों द्वारा शोभा यात्रा का जमकर स्वागत किया गया। शहर के कई स्थानों पर स्वागत हेतु तोरण द्वार का निर्माण किया गया, पेयजल की व्यवस्था की गई, साथ ही लोगों ने श्रमदान कर शोभा यात्रा गुजरने वाली मार्ग पर जल छिड़काव कर साफ-सफाई किया। कई सामाजिक संगठनों के सदस्यों द्वारा प्रसाद के रूप में चना, पानी वितरण किया गया तथा जलपान की व्यवस्था की गई। इधर प्रकाश उत्सव को लेकर रामगढ़ स्थित गुरूद्वारा में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई, वहीं कई भक्तिपूर्ण कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में रामगढ़ गुरूद्वारा प्रधान रमिन्दर सिंह गांधी, महासचिव जगजीत सिंह सोनी, इन्द्रपाल सिंह सैनी, परमजीत सिंह चमन, जितेन्द्र पवार, रघुवर सिंह छाबड़ा, कुलजीत सिंह कालरा, हरजीत सिंह छाबड़ा, डॉ. नरेन्द्र सिंह, तेजिन्दर सिंह सोनी, रंजीत सिंह छाबड़ा, प्रीतम सिंह कालरा, हरदीप सिंह होरा, जसवंत सिंह सैनी, देवेन्द्र सिंह अरोड़ा सहित आदि शामिल थे।
-- सतीश सिंह
No comments:
Post a Comment